फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Corona Case

हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों के तीन नए मामले

Thu, 02 Jul 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों के तीन नए मामले सामने आए हैं। इन मरीजों में दो लोग बाहरी राज्यों से लौटे हैं, जबकि एक व्यक्ति गांव में ही अन्य कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से शिकार हुआ है।
विज्ञापन

तीन मामलों में पहला व्यक्ति टौणीदेवी ब्लॉक के तहत कोट गांव का है। 78 वर्षीय बुजुर्ग 23 जून को लुधियाना से लौटा है। वह गृह संगरोध में था। दूसरा मामला भरनाग कोट का है। 59 वर्षीय व्यक्ति उपमंडल सुजानपुर में कोरोना संक्रमित रिश्तेदार के संपर्क में आने से पॉजिटिव निकला है। तीसरा मामला बड़सर ब्लॉक से संबंधित है। 48 वर्षीय महिला 25 जून को गाड़ी से पति और बच्चे के साथ दिल्ली से लौटी। वह मैहरे के विश्रामगृह में संगरोध में थी। तीनों कोरोना संक्रमितों को कोविड-19 केयर सेंटर हमीरपुर शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही इनके प्राथमिक संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि वीरवार को कोरोना संक्रमितों के तीन नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

इन तीन नए मामलों के साथ जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 253 पहुंच गया है। हालांकि जिला में 166 कोरोना संक्रमित मरीज कोविड-19 केयर सेंटर में रहने के बाद स्वास्थ्य हुए हैं। इसके चलते जिले में कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामले 85 हो गए हैं। जिला में दो कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed