फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   coron positive

मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में बढने लगी मरीजों की तादात

Wed, 07 Oct 2020 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में अब मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। वर्तमान में रोजाना औसतन 900 मरीज विभिन्न रोगों के उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। पूर्व में मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमित मामले सामने आने के बाद दिन की ओपीडी 500 के करीब रह गई थी। जो लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे वही अस्पताल उपचार को पहुंच रहे थे। इससे अस्पताल में मरीजों की तादात कम हो गई थी। लेकिन अब धीरे-धीरे मरीजों की संख्या पहले कर तरह ही होने लग पड़ी है। सोमवार को तो एक हजार के करीब मरीज अस्पताल में उपचार को पहुंच रहे हैं। हालांकि सप्ताह के अंतिम दिनों अस्पताल में संख्या कम होती है। मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग, मेडिसन और हड्डी रोग विभाग में सर्वाधिक मरीज उपचार को पहुंच रहे हैं। पूर्व में स्त्री रोग विभाग में ही मेडिकल कॉलेज का सबसे पहला कोरोना संक्रमित मामला सामने आया था। इस कारण अधिकतर परिवार मेडिकल कॉलेज की बजाय निजी अस्पतालों में प्रसुति या महिला रोगों की जांच को पहुंचने लगे थे। लेकिन अब एक बार फिर मेडिकल कॉलेज की ओर लोगों ने रूख करना शुरू कर दिया है। अब हल्की बीमारियों वाले भी उपचार को पहुंच रहे हैं। कोरोना काल से पहले तो अस्पताल में औसतन 1200 ओपीडी रोजाना होती थी। एमएस डा. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है। अस्पताल में कोविड-19 को ध्यान में रखकर उपचार किया जा रहा है। पहले की अपेक्षा अब अस्पताल में मरीजों की तादात बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed