फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Contractor challaned for throwing garbage in open

Hamirpur (Himachal) News: खुले में कूड़ा फेंकने पर ठेकदार का चालान

Sat, 23 Nov 2024 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 23 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की भकरेड़ी पंचायत के मकतेहड़ी गांव के पास बिना पंचायत की अनुमति से कूड़ा-कचरा फेंकने पर पंचयात उपप्रधान ने कड़ा संज्ञान लिया है। उपप्रधान ने ठेकेदार का 2000 रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही फेंके गए कूड़े के ढेर को हटाने के भी निर्देश दिए हैं। बड़सर उपमंडल के मैहरे बाजार के अलावा साथ लगती पंचायतों में कूड़े के सही निष्पादन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन हर जगह मलकीयत भूमि होने के चलते समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। हालांकि मैहरे बाजार को साफ रखने के लिए व्यापार मंडल ने एक ठेकेदार को जिम्मा दिया है, लेकिन कूड़े का निष्पादन कहां करना है, इसके लिए कोई उचित प्रावधान न होने के चलते लोग रात के अंधेरे में सड़क के किनारे कूड़े के ढ़ेर लगा देते हैं। वहीं, गत दिन मैहरे बाजार का कूड़ा सफाई व्यवस्था के ठेकेदार द्वारा भकरेड़ी पंचायत के मकतेहड़ी गांव के पास फेंकने पर भकरेड़ी पंचायत ने ठेकेदार का 2000 रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन

पंचायत उपप्रधान परविंद्र सिंह बन्याल ने बताया कि कुछ लोगों ने रातों-रात बिना पंचायत की अनुमति के शामलात भूमि में सड़क का निर्माण किया है तथा साथ में कूड़ा फेंकने का स्थान निर्धारित कर दिया है, जो कि नियमानुसार सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed