फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   contract recreutment should be stopped

अनुबंध के आधार पर बंद हो भर्ती, नियमित व्यवस्था सही : संघ

Thu, 19 Nov 2020 07:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ऑनलाइन बैठक कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रूप लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी तथा सभी जिलों के जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। सभी कर्मचारियों, प्रतिनिधियों ने कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की। संघ ने आह्वान किया कि कर्मचारी अपने नैतिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए इस आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करें। साथ ही कर्मचारियों ने इस अवसर पर महत्वपूर्ण मांगों को भी दोहराया तथा प्रदेश सरकार से इन पर शीघ्र विचार करने का आग्रह किया। इन मांगों में नए वेतनमान प्रदान करने के लिए प्रक्रिया आरंभ की जाए या इस पर अंतिम निर्णय लेने तक अंतरिम भत्ता प्रदान किया जाए। जब तक नया वेेतनमान लागू नहीं होता, 50 फीसदी महंगाई भत्ते को 01-01-16 से मूल वेतन में जोड़ा जाए। लंबित महंगाई भत्ते की किस्त जारी की जाए, पुरानी पेंशन को बहाल करने की प्रक्रिया आरंभ की जाए, सभी वर्गों के कर्मचारियों के लिए 4-9-14 के लाभ बहाल हों, अनुबंध पर भर्ती प्रक्रिया बंद की जाए तथा नियमित भर्ती व्यवस्था पहले की तरह आरंभ की जाए, भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन लाकर लंबे समय से लंबित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को अविलंब पदोन्नति प्रदान की जाए, छूटी हुई श्रेणियों के देय ग्रेड पे विसंगति तुरंत दूर की जाए, मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को करुणामूलक अधार पर नौकरी संबंधी मामले अति शीघ्र निपटाए जाएं ताकि, उनके परिवार को समय पर राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed