{"_id":"6ad5221e08688ad8280b6b70","slug":"government-should-soon-release-incentive-payments-for-players-that-have-been-pending-since-2018-anurag-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-212516-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"2018 से लंबित खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि जल्द जारी करे सरकार : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2018 से लंबित खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि जल्द जारी करे सरकार : अनुराग
Mon, 19 Oct 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 19 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
खेल सामग्री वितरण के बाद सांसद अनुराग ठाकुर खिलाड़ियों व भाजपा नेताओं के साथ। भाजपा।
हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार से पदक विजेता खिलाड़ियों की लंबित प्रोत्साहन राशि तत्काल जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 के बाद से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।
अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण से प्रदेश व देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है। खिलाड़ियों को अपने अधिकारों के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करवाया जाना चाहिए।
अनुराग सिंह ठाकुर रविवार को हमीरपुर के बचत भवन में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित ‘खेलेगा हिमाचल, खिलेगा हिमाचल’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने 385 खिलाड़ियों को बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेलों की किटें वितरित कीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार करना और नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, उर्मिल ठाकुर और डॉ. अनिल धीमान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
खेल सुविधाओं और कोच की कमी दूर करे सरकार
सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि खेलों को राजनीति से दूर रखकर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, उचित प्रशिक्षण और प्रोत्साहन उपलब्ध करवाना जरूरी है। प्रदेश में खेल अधोसंरचना की स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि पर्याप्त संसाधनों के बावजूद कई स्थानों पर इंडोर स्टेडियम, सिंथेटिक ट्रैक और अन्य जरूरी खेल सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने सरकार से खेल मैदानों की कमी दूर करने और विभिन्न खेलों के लिए प्रशिक्षित कोच की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने के समान अवसर मिल सकें।
कार्यक्रम के समापन पर अनुराग ठाकुर ने खेल संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों और युवाओं से खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत खेल अधोसंरचना, प्रशिक्षित कोच और नियमित प्रोत्साहन से हिमाचल के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकते हैं।
पंचायत स्तर पर विकसित होंगे खेल मैदान
सांसद ने कहा कि हमीरपुर जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए पंचायत स्तर पर खेल मैदान विकसित करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जहां खेल मैदानों के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध है, वहां आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) उपलब्ध करवाने में सहयोग करें। इससे युवाओं को अपने गांव और पंचायत में ही खेल अभ्यास की सुविधाएं मिल सकेंगी।