{"_id":"5f985d518ebc3e9b9a4faff2","slug":"containment-zone-hamirpur-hp-news-sml349722612","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के 4 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन, 6 वार्ड बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के 4 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन, 6 वार्ड बाहर
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद जिला की तीन ग्राम पंचायतों के चार वार्डों के कुछ मकानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिलाधीश देवाश्वेता बानिक ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत गसोता के वार्ड नंबर एक गांव घुमारीं में सिर्फ राजिंद्र सिंह का घर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ग्राम पंचायत डुग्घा के वार्ड नंबर 2 गांव बरोहा में किराये पर दिया हुआ रवि चोपड़ा का भवन, इसी पंचायत के वार्ड नंबर 4 गांव पंजाहली में देशराज शर्मा का घर और सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत बजरोल के वार्ड नंबर एक गांव भटलंबर में मोहर सिंह के घर से बंत राम के घर तक कुल 5 मकानों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जिला की 6 ग्राम पंचायतों के कुछ मकानों और भवनों में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने पर इन्हें कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। ग्राम पंचायत डुग्घा के वार्ड नंबर 2 बरोहा की एक औद्योगिक इकाई को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत भुक्कड़ के वार्ड नंबर 3 गांव भुक्कड़, ग्राम पंचायत धमरोल के वार्ड नंबर 4 गांव धमरोल, ग्राम पंचायत मुंडखर के वार्ड नंबर 4 गांव मुंडखर गैंदा और ग्राम पंचायत झरलोग के वार्ड नंबर 3 गांव लदरौर कलां के एक-एक मकान में कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं। कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने पर इन मकानों से ये पाबंदियां हटाने का निर्णय लिया गया है।
---
विज्ञापन
---