{"_id":"5efe0c428ebc3e43001f5da4","slug":"containment-zone-hamirpur-hp-news-sml337263367","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज की दो पंचायतों के दो गांव कंटेनमेंट जोन घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज की दो पंचायतों के दो गांव कंटेनमेंट जोन घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। भोरंज उपमंडल में कोरोना संक्रमित तीन मामले सामने आने के बाद दो पंचायतों के दो गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला दंडाधिकारी हरिकेश मीणा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि इन क्षेत्रों में कर्फ्यू में दी गई ढील भी समाप्त कर दी गई है।
ग्राम पंचायत भोरंज के भोरंज भुल्ला गांव में दो तथा बाहन्वीं पंचायत के भरमोटी गांव में कोरोना संक्रमित एक मामले की पुष्टि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने की थी। ऐसे में संक्रमण को नियंत्रित करने एवं फैलने से रोकने के लिए त्वरित कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, ताकि लोगों के जीवन, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा न हो। इसके दृष्टिगत ग्राम पंचायत भोरंज के वार्ड नंबर-06 (भोरंज भुल्ला गांव) तथा बाहन्वीं पंचायत के वार्ड नंबर-04 (भरमोटी गांव) को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।