फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Consumers should take ration immediately after the date: Arvind

दस तारीख के बाद तुरंत राशन लें उपभोक्ता : अरविंद

Mon, 26 Feb 2024 06:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने जिले के राशन कार्डधारकों से आग्रह किया है कि वे माह के आखिरी दिनों के बजाय पूर्वार्द्ध में ही राशन प्राप्त कर लें, जिससे उन्हें सर्वर से संबंधित समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में उचित मूल्य की दुकानों की ओर से माह की 12 तारीख तक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक गोदामों से राशन कार्डधारकों के राशन का कोटा उठा लिया जाता है। लेकिन, अधिकतर राशन कार्डधारक माह के अंतिम दिनों में ही राशन लेने के लिए उचित मूल्य की दुकानों में पहुंचते हैं।अंतिम दिनों में संभवत: सर्वर पर अत्यधिक लोड होने के कारण सर्वर में तकनीकी समस्याओं की आशंका रहती है इसलिए, राशन कार्डधारक हर माह 10 तारीख के तुरंत बाद अपने राशन डिपो से खाद्यान्नों को लेना शुरू कर दें। इससे उन्हें काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed