{"_id":"66fbddde601bb67d68019cf5","slug":"consumers-are-not-paying-electricity-bills-7-crore-75-lakh-outstanding-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-137289-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिजली बिल नहीं भर रहे उपभोक्ता, 7 करोड़ 75 लाख बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिजली बिल नहीं भर रहे उपभोक्ता, 7 करोड़ 75 लाख बकाया
विज्ञापन
उपभोक्ता नहीं करवा रहे हैं बिजली बिल की राशि जमा
बिजली बोर्ड हमीरपुर जोन के तहत हैं 2 लाख 51 हजार उपभोक्ता
दो सरकारी विभागों की सबसे अधिक बकाया राशि, बिजली बोर्ड कनेक्शन काटने में असमर्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सरकारी विभागों के साथ उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बकाया बढ़ता जा रहा है। इससे बिजली बोर्ड पर वित्तीय दबाव बढ़ रहा है। आमतौर पर बिजली बिल बकाए के मामले में बोर्ड आम उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त रवैया अपनाता है। बकाया राशि की वसूली के लिए नोटिस से लेकर कई तरह के कठोर कदम उठाए जाते हैं लेकिन कई सरकारी विभागों पर यह सख्ती नहीं की जाती है। इससे बकाया बिल की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। पहले से ही घाटे में चल रहा बिजली बोर्ड बिलों की अदायगी न होने से परेशान है। जिन सरकारी विभागों ने बिजली का बिल जमा नहीं करवाया है, यदि उनकी बिजली काटी जाती है तो इससे भी आम जनता ही परेशान होगी। इतनी अधिक राशि की अदायगी न होने पर बिजली बोर्ड अब दुविधा में है। बिजली बोर्ड हमीरपुर जोन के अंतर्गत आते उपभोक्ता बिल की राशि जमा नहीं कर रहे हैं। यह राशि 7 करोड़ 75 लाख तक पहुंच गई है। इससे बिजली बोर्ड का उपभोक्ताओं पर साल-दर साल बकाया बिलों का भार बढ़ता ही जा रहा है। हमीरपुर जोन के अंतर्गत घरेलू, गैर घरेलू, सरकारी विभागों सहित करीब 2 लाख 51 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। एक करोड़ 70 लाख बकाया तो घरेलू उपभोक्ताओं का है। वहीं, कई सरकारी विभाग भी बिलों का भुगतान करने में आनाकानी करते हैं।
जिन सरकारी विभागों पर बोर्ड का सबसे अधिक बकाया है, उनमें जल शक्ति विभाग और राधा कृष्णन मेडिकल काॅलेज शामिल हैं। जल शक्ति विभाग का एक करोड़ 83 लाख और राधा कृष्णन मेडिकल काॅलेज हमीरपुर का भी एक करोड़ से अधिक के बिजली बिल की अदायगी लंबित है। हमीरपुर जोन के अंतर्गत नादौन, ज्वालामुखी, बड़सर, हमीरपुर और सुजानपुर क्षेत्र आते हैं। इस बारे में बिजली बोर्ड हमीरपुर जोन के अधीक्षण अभियंता आशीष कपूर ने कहा कि जोन के अंतर्गत कुल 2 लाख 51 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। कई उपभोक्ताओं की ओर से बिल नियमित तौर पर अदा किया जाता है। जो उपभोक्ता समय पर बिजली का बिल नहीं देते हैं, उनका बिजली मीटर अस्थायी तौर पर काट दिया जाता है। सरकारी विभागों की बिजली बिल की अदायगी लंबित है। इन विभागों से भी बिल देने के लिए पत्राचार किया जाता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वह समय पर बिलों का भुगतान करें।