फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction work of war memorial starts in Hamirpur

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में युद्ध स्मारक का निर्माण कार्य शुरू, 70 लाख रुपये होंगे खर्च

Wed, 29 Nov 2023 05:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 29 Nov 2023 05:15 AM IST
विज्ञापन
Construction work of war memorial starts in Hamirpur
हमीरपुर जिला मुख्यालय में निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के कार्य में जुटे मजदूर। संवाद
हमीरपुर। जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित युद्ध स्मारक का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य का जिम्मा हिमाचल प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग ने लोक निर्माण विभाग को सौंपा है। इसके लिए 70 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर अवार्ड करने के बाद संबंधित ठेकेदार से निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हमीरपुर में शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक के साथ ही युद्ध स्मारक बनाया जा रहा है। प्रथम चरण में भूमि को समतल करने और डंगे इत्यादि का कार्य किया जा रहा है। युद्ध स्मारक में ग्रेनाइट की विशाल पट्टिका स्थापित होगी, जिस पर जिला हमीरपुर के शहीदों के नाम अंकित जाएंगे। राइफल और टोपी के साथ अमर शहीद का स्मारक भी बनेगा। स्मारक में एक पार्क भी बनाया जाएगा, जिसमें लोगों को आकर्षित करने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

युद्ध स्मारक जिला हमीरपुर के उन सैनिकों की शहादत को हमेशा याद दिलाता रहेगा, जिन्होंने विभिन्न युद्धों और मिलिट्री ऑपरेशन में बलिदान दिया। उधर, लोनिवि के एसडीओ संजय कटोच ने कहा कि जिला मुख्यालय हमीरपुर में युद्ध स्मारक का टेंडर आवार्ड होने के बाद कार्य शुरु हो चुका है। संबंधित ठेकेदार को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार हुआ है शिलान्यास
हमीरपुर में बनने वाले युद्ध स्मारक का दो बार शिलान्यास हुआ है। पहली बार 26 जुलाई 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नगर परिषद हमीरपुर के टाउन हॉल में कारगिल शहीदों की याद में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के दौरान युद्ध स्मारक की घोषणा करते हुए शिलान्यास किया। उसके बाद 9 जुलाई 2023 को वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने युद्ध स्मारक का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed