{"_id":"667ebaf549854682b70fb6d5","slug":"construction-work-of-ambedkar-bhawan-not-completed-even-in-11-years-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-130565-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 11 साल में भी पूरा नहीं हुआ आंबेडकर भवन का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 11 साल में भी पूरा नहीं हुआ आंबेडकर भवन का निर्माण कार्य
विज्ञापन
अभी तक नहीं डाली गई भवन पर छत, बनता जा रहा खंडहर
दो वर्ष पूर्व राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने की थी 10 लाख रुपये देने की घोषण, नहीं हुई पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मैहरे में 11 वर्ष बाद भी आंबेडकर भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। इस भवन को आज तक छत नसीब नहीं हो पाई है। लाखों की लागत से बनाए गए इस भवन में मुख्य तौर पर लोगों के लिए सामाजिक समारोह करने की सुविधा होनी थी और कम दामों पर वहां अन्य कार्यक्रम भी कर सकते थे। इससे पंचायत को भी आय मिलनी थी लेकिन पिछले कई वर्षों से इसकी अनदेखी की जा रही है। लगातार अनदेखी के कारण यह भवन खंडहर बनने के कगार पर पहुंच चुका है।
कई बार इसके जीर्णोद्धार की बातें हुईं लेकिन कभी कार्य नहीं हो पाया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार ने एक चुनावी सभा के दौरान कहा था कि इसके जीर्णोद्धार के लिए वह 10 लाख की स्वीकृति देते हैं और पंचायत को यह भी दिलासा दिया था कि जितना भी खर्च होगा उसे वह वहन करेंगे। हालांकि, उस बात को अब दो वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक इस संदर्भ में कोई कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस बारे में बल्याह पंचायत के प्रधान वीरू जसवाल ने कहा कि उन्हें कोई पैसा नहीं आया है।अगर रुपये आते हैं तो आंबेडकर भवन का कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।