Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction of temple on government land overnight, uproar when work was stopped

Hamirpur (Himachal) News: रातोंरात सरकारी जमीन पर मंदिर का किया निर्माण, काम रुकवाने पर हुआ हंगामा

Mon, 14 Jul 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 14 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Construction of temple on government land overnight, uproar when work was stopped
गोपालनगर में सरकारी जमीन पर किया गया निर्माण। जागरूक पाठक।
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से सटे गोपालनगर में हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग कार्यालय के समीप सरकारी जमीन पर रातोंरात मंदिर के निर्माण पर खूब हंगामा हुआ। यहां पर रातोंरात एक मंदिर के ढांचे का निर्माण कर छत डाली जा रही थी।
विज्ञापन

पटवारघर के साथ यह निर्माण किया जा रहा है। कुछ समय पूर्व ही यहां पर भगवान की मूर्तियां रखी गई हैं। इन मूर्तियों के अगल बगल में ढांचा तैयार कर अब मंदिर का निर्माण किया जा रहा था। प्रशासन ने भनक लगते ही रविवार को यहां पर पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण को रुकवाया है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के समीप सरकारी जमीन मौजूद है। यहां पर स्ट्रीट फूड हब का निर्माण भी प्रस्तावित है। इस योजना के सिरे चढ़ने से पूर्व ही यहां पर अवैध निर्माण का मामला सामने आने पर रविवार को खूब हंगामा हुआ। मामले की जानकारी मिलते ही तहसीलदार हमीरपुर सुभाष कुमार विभागीय कर्मियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, यहां पर मौजूद लोगों ने तर्क दिया कि यहां पर काफी समय से वह रखी गई मूर्तियों की पूजा करते हैं, ऐसे में मंदिर निर्माण किए जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। सरकारी भूमि होने के चलते अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यहां पर बिना सरकार की अनुमति के कोई निर्माण नहीं होगा। लोगों को सोमवार तक निर्मित किए गए ढांचे को हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यहां पर यदि सामग्री को नहीं हटाया गया, तो प्रशासन अपने स्तर पर कार्रवाई कर इसे यहां से हटाएगा।

कई भवनों के सरकारी जमीन में होने की आशंका
यहां पर सरकारी जमीन काफी है, ऐसे में आशंका है कि निजी भवनों का निर्माण भी सरकारी जमीन में हुआ है। ऐसे में इन पहलू की जांच भी प्रशासन कर सकता है। हालांकि इसे लेकर कोई लिखित शिकायत प्रशासन को नहीं मिली है।



कोट
मामले में सूचना मिलते ही मौके का निरीक्षण किया गया है। सरकारी जमीन पर निर्माण को रुकवाकर सामग्री को सोमवार तक हटाने का समय दिया गया है। सरकारी जमीन पर बिना अनुमति कोई निर्माण नहीं किया जा सकता है।
-सुभाष कुमार, तहसीलदार, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed