फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction of medical college will not stop even in Corona curfew

कोरोना कर्फ्यू में भी बंद नहीं होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य

Thu, 13 May 2021 08:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर का निर्माण कार्य तय समय के भीतर पूरा होगा। कोरोना कर्फ्यू के बावजूद भवन का निर्माण कार्य बंद नहीं होगा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्माण स्थल पर लगे मजदूरों के ठहरने और उनके स्वास्थ्य के विशेष प्रबंध करने के लिए भी कहा है। मजदूरों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उनकी वैक्सीनेशन भी करवा दी है, ताकि निर्माण कार्य निर्बाध जारी रहे और निर्धारित समय के भीतर प्रोजेक्ट का कार्य पूरा हो सके।
विज्ञापन

323 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हमीरपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भवन का शिलान्यास वर्ष 2018 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था। प्रदेश सरकार ने इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य सौंपा। विधानसभा क्षेत्र नादौन के अंतर्गत आते गांव जोलसप्पड़ में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चयनित की गई है। यहां करीब 16 एकड़ भूमि स्वास्थ्य विभाग के नाम पर ट्रांसफर की गई है, लेकिन केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की औपचारिकताओं को पूरा करने में समय लगने के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई है।
विज्ञापन

अब मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। सितंबर 2022 तक मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि यहां पर प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक खंड और अस्पताल में ओपीडी व आईपीडी सेवाएं शुरू हो सकें। वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर के पुराने भवन में ही मेडिकल कॉलेज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हमीरपुर मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी निर्बाध चलता रहेगा। निर्माण स्थल पर काम करने वाले मजदूरों की वैक्सीनेशन करवा दी गई है। यह निर्माण कार्य तय समय के भीतर पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed