फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction of Chief Minister's Lok Bhawan hangs in balance due to lack of budget

Hamirpur (Himachal) News: बजट के अभाव में अधर में लटका मुख्यमंत्री लोक भवन का निर्माण

Wed, 16 Jul 2025 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 16 Jul 2025 05:43 AM IST
विज्ञापन
Construction of Chief Minister's Lok Bhawan hangs in balance due to lack of budget
झलान में मुख्यमंत्री लोक भवन का निर्माण नहीं हुआ पूरा। संवाद
पांच साल बाद भी पूरा नहीं हुआ भवन का काम, लोगों को नहीं मिल रही सुविधा
विज्ञापन


भवन का उपयोग न होने से चारों ओर उगीं झाड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी

धनेटा (हमीरपुर)। बजट न मिलने से उपमंडल नादौन के झलान में मुख्यमंत्री लोक भवन का निर्माण अधर में लटक गया है। पांच साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। इस कारण ग्रामीणों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री लोक भवन के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये का प्रावधान था। इस बजट से भवन का अधिकतर काम हो गया है। अभी भवन को सीमेंट करना, लकड़ी की फिटिंग और बिजली का कार्य शेष है। इस कार्य के लिए बजट नहीं मिला है। इस कारण इस भवन का उपयोग नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

भवन के चारों ओर झाड़ियां उग चुकी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यदि यह कार्य समय पर पूरा होता तो गांववासियों को सामूहिक कार्यक्रमों, बैठकों और अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए एक उपयुक्त स्थल मिल जाना था। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया है कि रुके हुए कार्य को जल्द पूरा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि प्रदेश की अन्य जगहों पर इसका निर्माण हो चुका है। मुख्यमंत्री लोक भवन के संचालन और रखरखाव का जिम्मा समुदाय को दिया गया है। संबंधित पंचायत समितियां इसकी देखरेख करती हैं। भवन को समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों के लिए किराये पर देने से अर्जित आमदनी से इसे चलाया जा रहा है। लोगों को सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उपयुक्त जगह मिल रही है।
कोट

-झलान में अधूरे मुख्यमंत्री लोक भवन निर्माण का मामला ध्यान में आया है। इस बारे उचित कदम उठाए जाएंगे।-निशांत शर्मा, बीडीओ नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed