Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Construction of BPHU will be completed in two months in Naidun Hospital

Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्पताल में दो महीने में पूरा होगा बीपीएचयू का निर्माण

Tue, 26 Aug 2025 07:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 26 Aug 2025 07:09 AM IST
विज्ञापन
Construction of BPHU will be completed in two months in Naidun Hospital
नादौन अस्पताल में निर्माणाधीन ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भवन। -स्रोत : स्वास्थ्य विभाग
नादौन (हमीरपुर)। नागरिक अस्पताल नादौन में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत करीब 50 लाख रुपये की लागत से बन रहा यह भवन अगले दो महीने में तैयार हो जाएगा। अभी तक 80 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

बीपीएचयू शुरू होने पर मरीजों को एक ही छत के नीचे अधिक जांच सुविधाएं मिलेंगी और रिपोर्ट समय पर उपलब्ध होगी। इससे लोगों को दर-दर भटकने की परेशानी नहीं होगी और स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। नादौन अस्पताल में रोजाना करीब 200 से 250 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। यहां नगर परिषद नादौन के अलावा आसपास की पंचायतों के लोग भी इलाज कराते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आने वाले समय में बीपीएचयू को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। साथ ही ब्लड टेस्ट, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाओं को और विस्तार देने की योजना है। बीएमओ नादौन डॉ. राजेश ने बताया कि बरसात के चलते निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है, लेकिन दो माह में इसे पूर्ण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूनिट शुरू होने पर विभिन्न टेस्टों की संख्या बढ़ेगी और मरीजों को अधिक सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed