फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Conservation of tourist places is necessary

पर्यटन स्थलों का संरक्षण जरूरी : प्रो. जयदेव

Fri, 27 Sep 2024 10:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों को पर्यटन को रोजगार के जोड़ने के बारे में बताया
विज्ञापन

तकनीकी विवि, पर्यटन विभाग ने संयुक्त रूप से मनाया विश्व पर्यटन दिवस

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के एमबीए पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों ने विश्व पर्यटन दिवस मनाया। तकनीकी विवि के पर्यटन विभाग और हमीरपुर पर्यटन विभाग ने संयुक्त रूप से निजी होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिला पर्यटन अधिकारी रवि धीमान ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिष्ठाता शैक्षणिक ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस का थीम शांति और पर्यटन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भारत पूरे विश्व में शांति के प्रतीक के रूप में स्थापित है। पूरे विश्वभर से लोग शांति पाने के लिए भारत का भ्रमण करने आते हैं। हमारे देश में हजारों पर्यटन स्थल आज भी मौजूद हैं, जहां पर विश्वभर से लोग शांति के लिए आते हैं। आज ऐसे स्थलों को विकसित करने में अनेक प्रकार के प्रयास चल रहे हैं, ताकि पर्यटन कारोबार को और बढ़ावा मिल सके। युवाओं को पर्यटकों के आकर्षिक करने के लिए नवाचार के साथ परंपरागत स्थलों के सरंक्षण के लिए काम करना होगा। वहीं, जिला पर्यटन अधिकारी ने विद्यार्थियों को पर्यटन को कैसे रोजगार के साथ जोड़ा जा सकता है, इस बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। एमबीए पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्राध्यापक डॉ. विनित कुमार, अजय कुमार, आयुष भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed