फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Connections of those installing Tullu pumps will be cut.

Hamirpur (Himachal) News: टुल्लू पंप लगाने वालों के कटेंगे कनेक्शन

Fri, 17 May 2024 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
धनेटा जल शक्ति विभाग ने जांच के लिए बनाई टीम
विज्ञापन

पेयजल पाइप के साथ सीधा टुल्लू पंप लगाने पर होगी कड़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
धनेटा/नादौन (हमीरपुर)। गर्मी शुरू होते ही नलों से टुल्लू पंप लगाकर पानी चोरी करने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में जल शक्ति विभाग के पास घरों में पानी न पहुंचने की शिकायत भी मिलने लगी हैं। समस्या को देखते हुए जल शक्ति विभाग धनेटा की ओर से सात सदस्यों की टीम का गठन किया गया है। यह टीम वार्डों में भ्रमण कर नल कनेक्शनों की जांच करेगी ताकि पेयजल दोहन को समाप्त किया जा सके। जल शक्ति विभाग के एसडीओ नीरज वैद्य की मौजूदगी में शुक्रवार को पेयजल बचाव के लिए कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि टीम नलों से टुल्लू पंप के जरिये पानी चोरी करने वाले लोगों पर नकेल कसने का कार्य करेगी, क्योंकि गर्मी के मौसम में सर्वाधिक घरेलू नल कनेक्शन में टुल्लू पंप लगाकर पानी चोरी की जाती है। इससे आसपास के घरों में प्रतिमाह शुल्क जमा करने वाले लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पाता। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है कि पहले चरण में घरों का निरीक्षण करते हुए नल कनेक्शन से टुल्लू पंप डायरेक्ट लगा होने से टुल्लू पंप को जब्त किया जाएगा तथा ऐसा करने वाले व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। टुल्लू पंप जब्त होगा। उस घर का नल कनेक्शन काटा जाएगा। जल शक्ति विभाग धनेटा के एसडीओ नीरज वैद्य ने कहा कि धनेटा क्षेत्र के इलाकों में टुल्लू पंप लगाने पर पेयजल की समस्या हो रही है और विभाग को शिकायतें भी प्राप्त हुई हैं कि कुछ लोग पेयजल पाइपों से डायरेक्ट टुल्लू पंप लगाकर पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस समस्या को ठीक करने के लिए विभाग ने एक टीम का गठन किया है और जल्द ही ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed