फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress's boat is sinking in Himachal due to the attitude of CM Sukhu

सीएम सुक्खू के रवैये से हिमाचल में डूब रही कांग्रेस की नाव : राजेंद्र

Wed, 24 Apr 2024 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 24 Apr 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व विधायक और सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 14 महीने में ही हिमाचल प्रदेश को बैक गियर में डालकर जनमत के साथ खिलवाड़ किया है। चुने हुए विधायकों की असंवैधानिक तरीके से सदस्यता समाप्त करके मुख्यमंत्री अब उनके बिकाऊ होने का राग अलाप रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में कांग्रेस की स्थिति यह हो गई है कि एक-एक करके बड़े नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं। हिमाचल में कांग्रेस के सह प्रभारी तेजेंद्र सिंह बिट्टू का कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थामना यह साबित करता है कि प्रदेश में कांग्रेस की नाव डूब रही है। मुख्यमंत्री के बीते सुजानपुर के दौरे के दौरान यहां की जनता उम्मीद लगाए बैठी थी कि विकास में अनदेखी के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू सार्वजनिक तौर पर माफी मांग कर जाएंगे। मगर मुख्यमंत्री अपनी आदत के अनुसार सिर्फ आरोपों की बौछार करके चलते बने। सीएम सुक्खू के रवैये से हिमाचल में कांगेस की नाव डूब रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed