फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congressmen roar against Home Minister Amit Shah

Hamirpur (Himachal) News: गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ गरजे कांग्रेसी

Fri, 20 Dec 2024 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 20 Dec 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी पर जताई आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। संविधान रचयिता बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर पर गृह मंत्री अमित शाह के ओर से की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक हमीरपुर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग जिला इकाई हमीरपुर के बैनर तले किया गया।
कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष होशियार सिंह ने कहा कि वे बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर का अपमान सहन नहीं करेंगे। देश के गृहमंत्री की ओर से संसद में बाबा साहेब पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी एक सोची समझी साजिश है। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी गृहमंत्री की ओर से की गई है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अपमानजनक कृत्य पर गृहमंत्री अमित शाह को समूचे देश और देश वासियों से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भीम राव आंबेडकर की तस्वीर हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती, सुनील कुमार, डॉ. चंदन राणा, एडवोकेट केसी भाटिया, ज्योति खन्ना, अखिलेश चौधरी, अनिरुद्ध ठाकुर, देश राज, कुलदीप कुमार, अश्वनी कुमार, ब्रह्म दास, मेहर सिंह, मौजी राम, एनएसयूआई ज़िला अध्यक्ष शिवांशु, अमन, जोगिंद्र पाल, कमल कुमार, अत्तर सिंह, पवन कुमार, धनी राम, राकेश रानी, देवीदास शहंशाह, शिवम धीमान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed