फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congressmen furious with ED's action on Sonia and Rahul

सोनिया और राहुल पर ईडी की कार्रवाई से भड़के कांग्रेसी

Thu, 28 Jul 2022 01:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Congressmen furious with ED's action on Sonia and Rahul
उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर के बाहर धरने पर बैठे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्त - फोटो : Hamirpur-HP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए बुधवार को मिनी सचिवालय हमीरपुर के बाहर गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा असंवैधानिक तरीके से अपनी राजनीति चमकाने के लिए ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है।
इसके नाम पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के विरुद्ध जांच करवाई जा रही है। नेशनल हेराल्ड अखबार के पुराने केस को कोर्ट पहले ही निरस्त कर चुका है, लेकिन सत्ता के प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए महज इन नेताओं को बेवजह तंग करने और उनकी छवि धूमिल करने व कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों को काम पर लगाया गया है। केंद्र में बैठी सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को तहस-नहस करने का गैर कानूनी प्रयास कर रही है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह के घटनाक्रम का कांग्रेस लगातार विरोध करती आई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार पार्टी के दिग्गज नेताओं को प्रताड़ित करना बंद नहीं करती, तब तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेंगे। इस कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया ने केंद्र सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति का विरोध करते हुए कहा कि मोदी की दबावपूर्ण राजनीति का कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पदाधिकारियों में अनिल वर्मा, चरणदास, राजेश चौधरी, अनिल चौधरी, अजय शर्मा, अंकुश सैनी, होशियार सिंह, कुलदीप राणा, डॉ रतन डोगरा, सुदर्शन शर्मा, राजेश पठानिया, सिटी कांग्रेस अध्यक्ष देवीदास शहंशाह, रजत राणा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुनील बिट्टू, अश्वनी शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पटियाल, मनोहर दास, चंदन राणा, राकेश गोल्डी, अजय कुमार समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed