फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congressmen brainstorm with CM Sukhu for by-elections

Hamirpur (Himachal) News: उपचुनाव के लिए कांग्रेसियों ने सीएम सुक्खू से किया मंथन

Thu, 13 Jun 2024 07:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
बैठक के दौरान पदाधिकारी और पार्टी टिकट के तलबगार रहे मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। ब्लॉक कांग्रेस हमीरपुर के पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ मुलाकात करके आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर व्यापक चर्चा की। मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने एकमत होकर विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट का फैसला मुख्यमंत्री और कांग्रेस हाईकमान पर छोड़ने का निर्णय लिया। ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हमीरपुर सुनील कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी सभी पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट का आवंटन जनभावनाओं के अनुरूप ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वह हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे तथा आगामी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ही नहीं, बल्कि प्रत्येक हमीरपुरवासी के लिए भी यह गर्व की बात है कि इस बार जिला हमीरपुर को मुख्यमंत्री का पद मिला है। मुख्यमंत्री ने मात्र डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों की परियोजनाएं मंजूर की हैं। इस अवसर पर भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी, स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष एडवोकेट रोहित शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास, पार्षद राजकुमार, पूर्व पार्षद राजेश चौधरी, अनिल चौधरी, अश्वनी लंबरदार, पार्षद राकेश वर्मा, पार्षद निशांत शर्मा, अनुसूचित जाति सैल के जिला अध्यक्ष होशियार सिंह, जिला कांग्रेस महासचिव राजेश आनंद, राजेश ठाकुर, डॉ. आरसी डोगरा, मीडिया प्रभारी अंशुल शर्मा, नीलम ठाकुर, जुगल किशोर, राजीव राणा, शशि मुहम्मद, देवीदास शहनशाह, ज्योति खन्ना, मोहित चौधरी, रजनीश गांधी, अजय ठाकुर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल सोनी, जोगिंद्र बल्ला, अनिल भाटिया और हमीरपुर के कई अन्य नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed