फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress took out padyatra against inflation, unemployment in Barsar

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने बड़सर में निकाली पदयात्रा

Mon, 22 Nov 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Congress took out padyatra against inflation, unemployment in Barsar
बड़सर में पदयात्रा में भाग लेते नेता विपक्ष व अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी/बड़सर(हमीरपुर)। ब्लॉक कांग्रेस बड़सर ने जन जागरण पदयात्रा निकाली। इस दौरान भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसमें महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस के राज्य सह प्रभारी संजय दत्त, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, राज्य प्रवक्ता प्रेम कौशल, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष विवेक शर्मा, एनएसयूआई से रूबल ठाकुर, युवा कांग्रेस से विकास शर्मा, विशाल राणा, कांग्रेस सचिव कमल पठानिया, नरेश लखनपाल सहित कई नेताओं ने शिरकत की।
विज्ञापन

लखनपाल ने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी त्रस्त है। पेट्रोल, रसोई गैस और आम जीवन की वस्तुएं इतनी महंगी हो गई हैं कि आम जनता को अपनी दिनचर्या चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की चारों सीटों पर हार के बाद भाजपा को करारा झटका लगा है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों को लेकर कड़े तंज कसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के राज्य प्रभारी सुनील दत्त ने कहा कि आने वाले चुनावों में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस दौरान किसान बिल वापस लेने पर किसानों को बधाइयां दी।
उन्होंने केंद्र सरकार पर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। संजय दत्त ने बताया कि प्रदेश की 68 विधानसभा क्षेत्रों मे जन जागरण पद यात्रा का आयोजन कांग्रेस द्वारा किया जा रहा हैं। इस जन जागरण पद यात्रा से लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर में लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश गरीब लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

केंद्र सरकार जनता को राहत देने के बजाय उनका खून चूसने में लगी हुई हैं। महंगाई के कारण लोगों को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो चुका। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, किसान सड़कों पर हैं। सरकारी संपत्तियों को बेच कर सरकार निजीकारण में जुटी हुई है। केंद्र और प्रदेश सरकार की इन गलत नीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक कर देश को बचाने के लिए जनजागरण अभियान चलाया गया है।

बड़सर में पदयात्रा में भाग लेते नेता विपक्ष व अन्य।

बड़सर में पदयात्रा में भाग लेते नेता विपक्ष व अन्य।- फोटो : Hamirpur-HP

बड़सर में पदयात्रा में भाग लेते कांग्रेस कार्यकर्ता।

बड़सर में पदयात्रा में भाग लेते कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : Hamirpur-HP

बड़सर में पदयात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।

बड़सर में पदयात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : Hamirpur-HP

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed