फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress takes to the streets in Barsar and Mehre over the issue of vote theft.

Hamirpur (Himachal) News: वोट चोरी के मुद्दे पर बड़सर और मैहरे में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

Thu, 08 Oct 2026 01:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 08 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Congress takes to the streets in Barsar and Mehre over the issue of vote theft.
बड़सर  में कांग्रेसी नेता रैली निकालते हुए। स्रोत : कांग्रेस
बड़सर (हमीरपुर)। चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का वोट बचाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ अभियान बुधवार को बड़सर पहुंचा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गारली चौक से मैहरे चौक तक रोष रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

मैहरे चौक पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा के नेतृत्व में जागरूकता रथ बड़सर ब्लॉक के मोरसू पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने इसका स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद भोटा रेस्ट हाउस में ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता रथ भोटा बाजार, सलौणी और बणी बाजार होते हुए मैहरे और बड़सर पहुंचा। इस दौरान रैलियों और जनसभाओं के माध्यम से लोगों को अभियान के बारे में जानकारी दी गई।

सुमन भारती शर्मा ने कहा कि मतदाता का अधिकार लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की शह पर वोट चोरी की जा रही है।
उन्होंने मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों का निष्पक्ष समाधान करने की मांग की। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एससी कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed