फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   congress support farmer

भारत बंद का जिले में नहीं दिखा असर, अधिकतर दुकानें रहीं खुलीं

Tue, 08 Dec 2020 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
congress support farmer
डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। नए कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को किए गए भारत बंद का जिला हमीरपुर में कोई खास असर देखने को नहीं मिला। जिला मुख्यालय समेत विभिन्न उपमंडलों में सभी दुकानें खुली रहीं। बाजार में रोजाना की तरह लोग खरीदारी करने पहुंचे हालांकि, बसों की स्थिति ज्ञात न होने के कारण रोजाना की तरह भीड़ नहीं थी। नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने मंगलवार को भारत बंद का एलान किया था लेकिन, जिले में इस भारत बंद का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। रोजाना की तरह दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं।
विज्ञापन

एचआरटीसी ने मंगलवार को चंडीगढ़, होशियारपुर रूट बंद रखे लेकिन, लोगों की सुविधा के लिए लोकल सभी 51 रूटों पर बसों को चलाया गया। कोई भी लोकल रूट बंद नहीं किया गया। एचआरटीसी के आरएम विवेक लखनपाल ने कहा कि भारत बंद के कारण केवल चंडीगढ़ व होशियारपुर रूट को बंद किया गया था। लोकल सभी रूटों पर बसें चलीं। बुधवार से चंडीगढ़ व होशियारपुर रूट पर भी बसें चलाईं जाएंगी। इस दौरान निजी बस ऑपरेटरों व टैक्सी चालकों ने भी अपनी टैक्सियां चलाईं। अधिकतर सरकारी, निजी बसें व टैक्सियों में सवारियां नहीं थीं। टैक्सी यूनियन के प्रधान विजय ने कहा कि हमीरपुर में किसी भी टैक्सी को बंद नहीं किया गया था। पूरा दिन सवारियों का इंतजार करने पर भी सवारियां नहीं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed