फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress staged a protest over the FIR against Rahul Gandhi.

Hamirpur (Himachal) News: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Wed, 02 Sep 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 02 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Congress staged a protest over the FIR against Rahul Gandhi.
गांधी चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंकने के दौरान नारेबाजी करते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्त
हमीरपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज एफआईआर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका और राहुल गांधी के समर्थन में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि राहुल गांधी देश को एकजुट रखने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि भाजपा तानाशाही रवैया अपना रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दलितों के अपमान के मुद्दे को उठाने के बाद राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई, जिसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगाह करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुमन भारती ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार से सवाल पूछना विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है।

कांग्रेस संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। इस अवसर पर अनीता वर्मा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed