फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress resolved to unite and hoist the flag of victory in the Lok Sabha elections.

Hamirpur (Himachal) News: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर जीत का परचम फहराने का लिया संकल्प

Fri, 06 Oct 2023 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। ब्लॉक कांग्रेस बड़सर की बैठक वीरवार को बिझड़ी विश्राम गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केवल सिंह धीमान ने की। इस दौरान समस्त उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर जीत का परचम फहराने का संकल्प लिया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने कई वर्षों से लोकसभा चुनाव में मिल रही हार के सूखे को खत्म करने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं से दिन-रात मेहनत कर दूसरी पार्टी के लोगों को अपनी विचारधारा में जोड़ने की कवायद शुरू करने के लिए कहा। इसके अलावा कांग्रेस सरकार की ओर से आपदा के दौरान शुरू की गई योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


ब्लाॅक अध्यक्ष केवल सिंह ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और पार्टी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कहा कि कुछ एक लोग विधायक इंद्र दत्त लखनपाल की बढ़ती लोकप्रियता को पचा नहीं पा रहे हैं और उनके विरुद्ध षड्यंत्र रच रहे हैं, ऐसे लोगों के मंसूबे कभी भी पूरे होने वाले नहीं हैं। कोरोना काल में विधायक ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने बेटे सहित अर्थी को कंधा देकर श्मशानघाट में व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया। इसके लिए पूर्व राज्यपाल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर खूब सराहना की थी। बैठक में कुछ एक वक्ताओं ने कांग्रेस समर्थित प्रधानों के विरुद्ध सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरुद्ध जिलाधीश हमीरपुर को पत्र लिखकर कठोर कार्रवाई करने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed