फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress protested in the district on Rahul Gandhi's punishment and cancellation of membership

Hamirpur (Himachal) News: राहुल गांधी को सजा और सदस्यता रद्द होने पर जिले में कांग्रेस ने बोला हल्ला

Fri, 24 Mar 2023 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राहुल गांधी को सजा सुनाने और उनकी सदस्यता को रद्द करने के मामले में शुक्रवार को जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में ब्लॉक कांग्रेस कांग्रेस कमेटियों ने अपने ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हमीरपुर में कार्यकारी जिला अध्यक्ष एवं केसीसी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की अगुवाई में रोष रैली निकाली और प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता एडवोकेट रोहित शर्मा, पूर्व पार्टी प्रत्याशी डॉ. पुष्पेेंद्र वर्मा, मनोज शर्मा, अजय शर्मा, सुमन भारती और होशियार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं, ब्लॉक कांग्रेस भोरंज ने भी शुक्रवार को मोदी सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस और सचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव राजीव राणा ने कहा कि राहुल गांधी को दो साल की सजा होना राजनीतिक चाल है। जिस प्रकार मोदी सरकार द्वारा सरकारी एजेंसी ईडी और न्यायिक प्रक्रिया को अपने हाथों में लेकर दुरुपयोग किया जा रहा है, वो अति निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यही वो गांधी परिवार है, जिसमें देश की एकता अखंडता के लिए दादी-पिता को खोया है।
विज्ञापन

भाजपा को राहुल गांधी में वही अक्ष नजर आता है। इसलिए राहुल गांधी पर झूठे आरोप को सत्य बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इन हथकंडों से घबराने वाले नहीं हैे। उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस राहुल गांधी से कंधा मिलाकर खड़ी है। राणा ने कहा कि देश की जनता ने अब मन मना लिया है, कि देश को अगर बचाना है तो 2024 में कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर इस देश विरोधी सोच को खत्म करेंगे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, जिला महासचिव प्रवेश ठाकुर, अंकुश सैनी, पूर्व ब्लॉक प्रधान राजीव मेहर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गोल्डी और ग्राम पंचायत प्रधान राज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में ब्लाॅक कांग्रेस नादौन के कार्यकर्ताओं ने भी इंद्रपाल चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंद्रपाल चौक पर मोदी सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। ब्लाॅक कांग्रेस के अध्यक्ष पृथ्वी चंद, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद शम्मी सोनी, संतोष संधू, नरेंद्र सोनी, रविंद्र गद्दी, मोंटी संधू, राजेंद्र चौधरी, राजीव जस्सल, पवन शर्मा, विजय ठाकुर, राजीव भाटिया, डॉ. रमेश, संदीप जैन, अनिल और गौरव सेठी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed