फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress party will give ticket only to the person associated with the organization and party: Suresh

संगठन और पार्टी से जुड़े व्यक्ति को ही कांग्रेस पार्टी देगी टिकट : सुरेश

Tue, 26 Mar 2024 05:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
कहा, भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के संपर्क में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी संगठन से जुड़े व्यक्ति को ही टिकट देगी। वह सुजानपुर में मंगलवार को पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। कहा कि यह बात भी सत्य है कि भाजपा पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी के संपर्क में हैं और कभी भी वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैंं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस पूरी तरह संगठित है। मजबूती के साथ लोकसभा और उपचुनाव लड़े जाएंगे। चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह गंभीर है और पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित की जाएगी।


उन्होंने कहा कि जो बागी विधायक अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं वह महज सुर्खियों में बने रहने के लिए मुख्यमंत्री पर मानहानि का दावा करने की बातें कर रहे हैं। यह लोग बातें कम और काम ज्यादा करें। कांग्रेस पार्टी संगठित और सुशासन के साथ चलने वाली पार्टी है। निर्धारित समय पर चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। लोकसभा उम्मीदवारों की बात हो या फिर प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव की, जो भी उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे उनकी जीत को सुनिश्चित करने में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एकजुट होकर काम करेगी। इस मौके पर कांगड़ा बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा सहित तमाम पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed