फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress leaders will disappear after elections: Ashish

चुनाव के बाद गायब हो जाएंगे कांग्रेस नेता : आशीष

Sun, 07 Jul 2024 01:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders will disappear after elections: Ashish
चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा का स्वागत करती महिलाएं। भाजपा।
कहा, सत्ता का धौंस दिखाकर चुनाव लड़ रही कांग्रेस
विज्ञापन

लोगों को दिए जा रहे तरह-तरह के प्रलोभन
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने शनिवार को ग्राम केंद्र नेरी और जंगलरोपा में नुक्कड़ सभाओं के दौरान लोगों का आशीर्वाद लिया। उन्होंने भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। कहा कि एक-एक कार्यकर्ता और समर्थक भाजपा की जीत के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। हमीरपुर की जनता उनका परिवार है और यह परिवार ही उन्हें और मजबूत बनाता है। भ्रष्टाचारी लोगों के खिलाफ वह अपनी हमीरपुर की जनता के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई में वीर भूमि हमीरपुर की समस्त जनता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। सत्ता के लोभ में लोगों को डरा धमका कर चुप करवाने की कोशिश की जा रही है। व्यक्तिगत रूप से लोगों को फोन कर कई लोभ दिए जा रहे हैं। किसी को नौकरी देने का झांसा तो किसी का कोई अन्य काम करवाने का झांसा देकर कांग्रेस प्रत्याशी गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। यह केवल चुनाव तक ही लोगों को लोभ दे रहे हैं। चुनाव के चलते हमीरपुर में घूम रहे ये नेता चुनाव खत्म होने के बाद यहां से गायब हो जाएंगे। इन्हें लोगों के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं है। यह केवल सत्ता पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। अगर इन्हें लोगों के दुख दर्द का पता होता तो चुने हुए प्रतिनिधियों की ओर से बताए गए जनकल्याण के कार्य को करते लेकिन इन्होंने इन कामों को करना तो दूर की बात, दिए गए दस्तावेजों तक को दोबारा नहीं देखा। पिछले डेढ़ साल में वह अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर-घर में गए हैं और विधायक बनने के बाद भी लगातार अपनों के बीच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed