फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress is dreaming of winning elections on the basis of false claims and fake videos: Anurag

कांग्रेस झूठे दावों, फेक वीडियो के दम पर देख रही चुनाव जीतने का सपना : अनुराग

Sat, 04 May 2024 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
Congress is dreaming of winning elections on the basis of false claims and fake videos: Anurag
भोटा में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में संबोधित करते केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। स्रोत : भाजपा
कहा, कांग्रेस और उसके सहयोगी दल करते हैं सांप्रदायिक राजनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि कैसे हार के डर से कांग्रेस झूठे दावों और फेक वीडियो का सहारा लेकर चुनाव जीतने के सपने देख रही है। कांग्रेस ग्राउंड से पूरी तरह कट चुकी है। इनके पास वास्तविक मुद्दों की कमी है। अनुराग ठाकुर शनिवार को सर्वप्रथम भोटा में भोरंज एवं बड़सर मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलनों में शामिल हुए। उसके बाद जनसभाओं को संबोधित किया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस वाले आज झूठ फैला रहे हैं कि भाजपा आएगी तो आरक्षण और संविधान खत्म कर देगी। लेकिन, देश की जनता जानती है कि इमरजेंसी किसने लगाई थी। देश के संविधान को 62 बार किसने बदला था। एसटी, एससी और ओबीसी का हक छीनकर मुसलमानों को किसने दिया। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल सांप्रदायिक राजनीति करते हैं। अब तक अपनी यात्रा में डरो मत का नारा देने वाले राहुल गांधी पहले अमेठी से डर कर भाग गए। अब वायनाड में आतंकवादी सोच रखने वाले पीएफआई और एसडीपीआई का समर्थन लेने के बाद भी हार का डर सता रहा है तो फिर भाग कर रायबरेली आ गए हैं। अमेठी नहीं गए। अब तो लोग बोल रहे हैं राहुल भागो मत। कांग्रेस की रणनीति भारत को अस्थिर करने की है। राहुल गांधी और खड़गे ने अभी तक नहीं बताया कि क्या वे अपने पूर्व प्रधानमंत्री की बातों से सहमत हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की संपत्ति पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों और उसने भी विशेष कर मुसलमानों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed