{"_id":"5efe0cf68ebc3ea1186e76c8","slug":"congress-hamirpur-hp-news-sml337263411","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर कांग्रेस ने किया महंगाई के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर कांग्रेस ने किया महंगाई के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। ब्लॉक कांग्रेस हमीरपुर ने महंगाई के विरोध में नाल्टी के मुख्य बाजार में विरोध प्रदर्शन किया। उसने प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। धरने की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनीता वर्मा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटियाल ने की।
अनीता वर्मा ने कहा की केंद्र सरकार की ओर से दिन-प्रतिदिन बढ़ाए जा रहे पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस के दाम चिंता का विषय है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से हर वस्तु के दाम बढ़ते हैं। इस महामारी के दौर में वैसे ही हर व्यक्ति परेशानियों के दौर से निकल रहा है और ऊपर से यह अतिरिक्त बोझ जो जनता के ऊपर डाला जा रहा है। वह सीधा-सीधा जनता की जेब पर डाका है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को जहां विकट परिस्थितियों में जनता को राहत देनी चाहिए थी वहीं वो बिजली के दाम और वाहन पंजीकरण फीस बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार महंगाई पर तेल का तड़का लगाने में लगी हैं। कांग्रेस ने प्रदेश और केंद्र सरकार से मांग की कि बढ़ाएं हुए दामों को शीघ्र अति शीघ्र वापस लें अन्यथा कांग्रेस सड़क से संसद तक इसका विरोध करेगी। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस प्रधान सुरेश पटेल, बीडीसी अश्वनी कुमार, अनिल वर्मा, राजेश, आरसी डोगरा, सूबेदार रोशन लाल, रत्तन चंद, प्रीतम चंद, चंपा देवी, पुरुषोत्तम काकू, दिनेश, मंजीत, अशोक, केडी शर्मा आदि उपस्थित रहे।