फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress government busy in giving benefits to group of friends: Bindal

मित्रों के टोले को लाभ देने में जुटी कांग्रेस सरकार : बिंदल

Sat, 29 Jun 2024 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
दावा, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आशीष की होगी जीत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने हमीरपुर में प्रेस वार्ता कर प्रदेश कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के विशेष सहयोगी ने प्रेस वार्ता के दौरान स्वीकार किया है कि हिमाचल प्रदेश की सरकार मित्रों की है। हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई गई है। सरकार लगातार कह रही है कि विकास करने के लिए उसके पास पैसा नहीं है लेकिन बीते दिन मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से विकास के नाम पर 1500 करोड़ रुपए मांगे हैं। हाल ही में हुए चुनाव में मित्रों की सरकार हिमाचल प्रदेश में 61 विधानसभा क्षेत्रों में हार चुकी है। फिर भी मुख्यमंत्री ने मित्रों को कैबिनेट के रैंक दिए हैं। प्रदेश की सुख की सरकार ने 18 महीने में 30 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। मुख्यमंत्री न हमीरपुर के हुए न शिमला के, वे केवल मित्रों के बनकर ही रह गए हैं। उन्होंने दावा किया कि तीनों उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल करेगी। कहा कि प्रदेश में चिट्टा का कारोबार काफी ज्यादा बढ़ चुका है। इसे रोकने में हिमाचल की सरकार पूरी तरह से असमर्थ साबित हुई है। प्रदेश की सरकार अपने मित्रों के टोले को लाभ देने के लिए जुटी है। बिलासपुर में गोली कांड हो जाता है और मुख्यमंत्री के करीबी लोग सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश की ऐसी दुर्दशा हो चुकी है कि गरीब की चिंता किसी को नहीं है और मित्रों के लिए बहुत चिंता हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed