{"_id":"572202ba4f1c1b6330a9153e","slug":"congress-bounce-back-at-bjp-on-augusta-westland-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने अगस्ता वेस्टलैंड के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने अगस्ता वेस्टलैंड के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 28 Apr 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मामले में घसीटने पर कड़ी आपत्ति जताई है। वीरवार को हमीरपुर में पत्रकार वार्ता कर दीपक शर्मा ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस हर मोड़ पर सोनिया गांधी के साथ है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी एक षड्यंत्र के तहत गांधी परिवार को निशाना बनाकर कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश रच रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यूपीए सरकार के समय तत्कालीन रक्षामंत्री एके एंटनी ने ही इस मामले की जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी को चुनौती देती है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए लेकिन किसी पर झूठे लांछन न लगाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी धार्मिक उन्माद और उग्र विचारधारा से शिक्षण संस्थानों का भगवाकरण करने में जुटी है।
विज्ञापन
मनरेगा का बजट 20 हजार करोड़ कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू किया है। हमीरपुर में छह मई को जिलास्तरीय कार्यक्रम किया जाएगा।