फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress announced its supported candidates in 12 zip wards.

Hamirpur (Himachal) News: कांग्रेस ने 12 जिप वार्डों में अपने समर्थित उम्मीदवार किए घोषित

Thu, 07 May 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 07 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद हमीरपुर के 19 वार्डों में से 12 में कांग्रेस ने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट कर दी है। बुधवार को विधानसभा क्षेत्र भोरंज, सुजानपुर और बड़सर में पार्टी ने अपने समर्थित उम्मीदवारों की सूची जारी की।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक नादौन और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के सात जिला परिषद वार्डों में उम्मीदवारों की सूची को लेकर संशय बरकरार है। केवल तीन विधानसभा क्षेत्रों में 12 जिला परिषद वार्डों में सूची जारी होने से सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन

गत दिवस भाजपा की ओर से 19 वार्डों की में उम्मीदवारों के चेहरे स्पष्ट किए गए थे। अब कांगेस ने सुजानपुर, भोरंज और बड़सर में उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन






सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने बताया कि जिला परिषद वार्ड बीड़ बगहेड़ा से पूजा रानी, ऊहल वार्ड से ज्वाला ठाकुर, दरोगण पति कोट से रत्न चंद और पनोह वार्ड से बिंदु राजपूत को चुना गया है।




बड़सर विधानसभा क्षेत्र

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि जिला परिषद वार्ड करेर से सुरजीत कुमार, वार्ड बिझड़ी से संदीप कुमार(निक्कू),वार्ड झंझियाणी से विपिन कुमार और वार्ड दांदडू से नीना देवी को दायित्व सौंपा गया है।






भोरंज विधानसभा क्षेत्र

भोरंज विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल ने बताया कि जिला परिषद वार्ड में जाहू से जीवन दत्त शर्मा, महल से संतोष कुमारी शर्मा, धमरोल से रत्ना देवी और बधानी से अंजना कुमारी का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed