फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   conductor booked for bad behavior

सरकारी बस कंडक्टर पर दिव्यांग महिला से दुर्व्यवहार का आरोप

Thu, 27 Aug 2020 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के महारल क्षेत्र में वीरवार को सरकारी बस कंडक्टर की ओर से दिव्यांग महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक बस तय समय से पहले सड़क से गुजर रही थी तो उसने हाथ के इशारे से बस को रुकवाना चाहा। बस न रुकने पर इसमें बैठी दूसरी सवारियों के कहने पर बस को रोका गया। लेकिन, बस में बैठते ही कंडक्टर दुर्व्यवहार पर उतारू हो गया। महिला ने कहा कि घोड़ीधबीरी से हमीरपुर बस में वह पिछले कई सालों से सफर कर रही है, लेकिन जिस तरह का दुर्व्यवहार इस कंडक्टर ने किया वैसा पहले कभी नहीं हुआ। इसके बाद जब उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही गई तो कंडक्टर ने कहा कि जिस मर्जी से शिकायत करो। दिव्यांग होने के कारण उन्हें प्रदेश सरकार ने मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी हुई है लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि बस के परिचालक उनसे दुर्व्यवहार करें। इससे आहत होकर पीड़िता ने एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री व आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की। वहीं, आरएम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि दिव्यांग महिला से कंडक्टर की ओर से किया गया दुर्व्यवहार का मामला गंभीर है। ई-मेल के माध्यम से महिला की शिकायत मिल गई है। छानबीन करके उचित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed