फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Compliance with Model Code of Conduct should be ensured: Amarjeet Singh

आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित की जाए : अमरजीत सिंह

Sat, 16 Mar 2024 07:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता में 24 घंटे सक्रिय रहेंगी टीमें, अधिक नकदी लेकर न चलें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनाव-2024 की घोषणा के साथ ही जिला हमीरपुर में भी आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है। उन्होंने सभी जिलावासियों से आदर्श आचार संहिता की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करने में सहयोग देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान कोई भी राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशी किसी ऐसे क्रिया-कलाप में संलिप्त न हों, जिससे समाज में मतभेद, घृणा की भावना या तनाव पैदा हो।

प्रचार के दौरान व्यक्तिगत छींटाकशी, अशिष्ट भाषा का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। चुनाव प्रचार के लिए धार्मिक स्थलों को मंच के रूप में प्रयोग नहीं करना चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर झंडे, पोस्टर और बैनर इत्यादि प्रचार सामग्री लगाने पर पाबंदी रहेगी। किसी व्यक्ति की निजी संपत्ति पर उसकी अनुमति के बगैर यह सामग्री नहीं लगाई जा सकती है। प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों के समर्थक एक-दूसरे के कार्यक्रमों में बाधा उत्पन्न न करें। नामांकन के समय अधिकतम चार व्यक्ति ही उपस्थित रह सकते हैं। निर्वाचन अधिकारी कार्यालय परिसर के 100 मीटर के अंदर केवल तीन वाहनों को ही प्रवेश की आज्ञा होगी। चुनावी सभाओं और जुलूस के बारे में पुलिस अधिकारियों को उपयुक्त समय पर सूचना देनी होगी, ताकि कानून एवं यातायात व्यवस्था कायम रखी जा सके। उन्होंने कहा कि सभाओं में लाउड स्पीकरों के उपयोग के लिए संबंधित अधिकारियों से काफी पहले आवेदन करके की अनुमति प्राप्त करनी होगी। आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में ऑडियो-विजुअल राजनीतिक विज्ञापन एवं संदेश प्रसारित करने के लिए एमसीएमसी की अनुमति अनिवार्य है। इसके अलावा मतदान से एक दिन पहले या मतदान के दिन प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए भी एमसीएमसी से अनुमति लेनी होगी। पोस्टरों और पंफ्लेट्स पर प्रकाशक एवं मुद्रक का नाम एवं पता भी अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन








बाक्स:
24 घंटे सक्रिय रहेंगी टीमें, अधिक नकदी लेकर न चलें

हमीरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करने तथा निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें 24 घंटे तैनात रहेंगी। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में वीडियो सर्विलांस टीम, वीडियो व्यूइंग टीम, उड़नदस्ते, अकाउंटिंग टीम, व्यय निगरानी टीम और अन्य टीमें तैनात की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आम लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से अधिक कैश लेकर भी न चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed