फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Complex diseases are being cured by Panchakarma: Dr. Dilip

पंचकर्म से दूर हो रहे जटिल रोग : डॉ. दिलीप

Sun, 25 Feb 2024 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में पंचकर्म पद्धति से मरीजों के जटिल रोगों का इलाज किया जा रहा है। यहां रोजाना एक दर्जन मरीजों का पंचकर्म पद्धति से उपचार होता है। पंचकर्म एक आयुर्वेद की खास चिकित्सा विधि है। इसका एलोपैथी की तुलना में कोई दुष्प्रभाव नहीं है। जबकि, एलोपैथी दवाइयों के सेवन से कई बार दुष्प्रभाव की संभावना रहती है। वहीं, पंचकर्म सस्ती और असरदार इलाज पद्धति मानी जाती है। जिला आयुष अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों के प्राय: गठिया, लकवा, पेट से जुड़े रोग, साइनस, माइग्रेन, सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, साइटिका, बीपी, डायबीटीज, लीवर संबंधी विकार, जोड़ों का दर्द, आंख और आंत की बीमारियों, अधरंग, ग्रीभा आदि का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोग एलोपैथिक दवाइयों को खाने से गुरेज करते हैं। ऐसे में जिन मरीजों को एलोपैथिक दवाइयां असर नहीं कर रहीं हैं, वे पंचकर्मा पद्धति से अपना इलाज करवा रहे हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के एमएस डॉ. दिलीप ठाकुर ने कहा कि पंचकर्मा पद्धति से मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इससे जिले के कई लोगों को पुरानी बीमारियों से निजात मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed