फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Completed the work of installing cameras in the first phase in Dhauladhar Sanctuary area, Cameras have been fitted in the Shanal and Bada Bhangal forest areas, hamirpur news

धौलाधार सेंक्चुरी एरिया में प्रथम चरण में कैमरे लगाने करने का कार्य पूरा

Tue, 10 Aug 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। वन्य जीव विभाग हमीरपुर के तहत आने वाले धौलाधार सेंक्चुरी एरिया में प्रथम चरण में कैमरे लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। प्रथम चरण में शानाल व बड़ा भंगाल में 20 ट्रैप कैमरे फिट किए गए हैं। अब हिमाचल वन्य जीव विभाग व भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून (डब्ल्यूआईआई)की टीम मिलकर धौलाधार सेंक्चुरी में पशुओं की गणना करने का कार्य कर रही है। तीन माह तक इस क्षेत्र में लगातार अध्ययन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरे चरण का कार्य तीन माह बाद शुरू होगा। जिसमें थमरसर व लोलर क्षेत्र में ट्रैप कैमरों को फिट किया जाएगा। क्षेत्र में कुल 40 ट्रैप कैमरा फिट किए जाएंगे। वर्तमान में धौलाधार सेंक्चुरी एरिया में रहने वाले वन्य प्राणियों की संख्या व प्रजातियों का पता नहीं है। लेकिन अब विभाग ने इनकी गणना करने व प्रजातियों का पता लगाने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। इससे धौलाधार में पाए जाने वाले दुर्लभ प्रजातियों के पशु-पक्षियों का पता लगाया जाएगा। कुल 982 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में यह सर्वेक्षण किया जाएगा। वन्य जीव विभाग हमीरपुर के डीएफओ राहुल एम राहणे ने कहा कि धौलाधार में प्रथम चरण में ट्रैप कैमरा फिट कर दिए गए हैं। अब दूसरे चरण में कार्य होगा। भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून की टीम व वन्य जीव विभाग की टीम मिलकर कार्य कर रही है व निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed