{"_id":"65f5aa4ee7dab2e28d006194","slug":"complaint-letter-submitted-to-sdo-regarding-drain-quality-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-123777-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नाली की गुणवत्ता को लेकर एसडीओ को सौंपा शिकायत पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नाली की गुणवत्ता को लेकर एसडीओ को सौंपा शिकायत पत्र
विज्ञापन
कहा, विभाग की ओर से बनाई नाली का लेवल नहीं सही
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन शहर के साथ सटी भरमोटी पंचायत के लोगों ने गांव में हर मंदिर मार्ग किनारे बनाई जा रही नाली की गुणवत्ता को लेकर रोष प्रकट किया है। शनिवार को ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीणों प्रवीन लता, सुरेश मीणा, सत्या देवी, रविंद्र कुमार, सुभाष चंद्र, राकेश कुमार, मीरा देवी आदि ने कहा कि उन्होंने यहां 200 मीटर लंबी नाली बनाने की मांग की थी और सरकार की ओर से पैसे स्वीकृत करने के बाद अभी तक जो 100 मीटर नाली बनाई है, वह विभाग के मानकों के अनुरूप नहीं है।
ग्रामीणों ने कहा कि नाली का लेवल भी ठीक नहीं है और यह इतनी जर्जर है कि जगह-जगह से टूट रही है। ऐसे में लोगों को आने जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों ने एसडीओ से मांग की है कि वह स्वयं मौके का निरीक्षण कर इस कार्य को ठीक करवाएं, ताकि आगे बढ़ाने वाली अतिरिक्त 100 मीटर नाली का निर्माण गुणवत्ता के आधार पर ठीक हो सके। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ पंकज कौशल ने कहा कि समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।