फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Complaint about violation of code of conduct can be made on toll free number 1950

Hamirpur (Himachal) News: आचार संहिता के उल्लंघन की टॉल फ्री नंबर 1950 पर की जा सकती है शिकायत

Sun, 17 Mar 2024 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए 24 घंटे सक्रिय रखा गया है कंट्रोल रूम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर लागू की गई आदर्श आचार संहिता की अक्षरश: अनुपालना के लिए जिला हमीरपुर में कड़े प्रबंध किए गए हैं। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र स्तर पर उड़नदस्तों और अन्य टीमों की तैनाती के अलावा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों के लिए जिलास्तर पर शिकायत निगरानी कक्ष भी स्थापित किया गया है।

यह कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि शिकायत निगरानी कक्ष के दूरभाष नंबरों 01972-221277, 221377 और 221477 पर किसी भी समय आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा टॉल फ्री नंबर 1950 पर भी शिकायत की जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले में आदर्श आचार संहिता की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करने तथा निगरानी के लिए गठित सभी संबंधित टीमों के प्रभारियों एवं सदस्यों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से भी आग्रह किया है कि वे आदर्श आचार संहिता की अनुपालना करें तथा लोकतंत्र के इस पर्व में शांतिपूर्वक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed