{"_id":"57935f824f1c1b711bc4b840","slug":"competitive-books-arrives-at-district-library","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पुस्तकालय में पहुंची प्रतियोगी पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पुस्तकालय में पहुंची प्रतियोगी पुस्तकें
युद्धवीर सिंह/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
पुस्तकालय।
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अब प्रतियोगी पुस्तकों की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। जिला पुस्तकालय में प्रदेश स्तर की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। लिपिक से लेकर हिमाचल प्रशासनिक सेवा परीक्षा (एचएएस) की पुस्तकें पुस्तकालय में उपलब्ध हैं। जिला पुस्तकालय को पुस्तकें खरीदने के लिए शिमला से 20 हजार रुपये बजट का प्रावधान था।
विज्ञापन
इस राशि का प्रयोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक पुस्तकों को खरीदने के लिए किया गया। करीब तीन सौ से अधिक पुस्तकें खरीदी गई हैं। जिला पुस्तकालय में करीब 160 पंजीकृत पाठक हैं जबकि 300 नियमित पाठक हैं।
विज्ञापन
परीक्षा की तैयारी के लिए रोजाना दर्जनों अभ्यर्थी यहां पहुंचते हैं। पाठकों की डिमांड पर पुस्तकें मुहैया करवाई गई हैं। लिपिक, वरिष्ठ सहायक, एचएएस, कानूनगो, पटवारी, करंट अफेयर्स, भारत का इतिहास, भूगोल, जेबीटी टेट, टीजीटी टेट सहित अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध हैं।
पुस्तकालय में प्रदेश स्तर की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध करवाई गईं हैं। बीस हजार की राशि खर्च कर पाठकों को पुस्तकें दी गई हैं। पाठकों की डिमांड पर ये पुस्तकें मंगवाई हैं।
- बीएम दत्ता, जिला पुस्तकालय अधिकारी, हमीरपुर