फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Committee will knock on 143 houses, the problem of power lines will be solved

Hamirpur (Himachal) News: 143 घरों में दस्तक देगी कमेटी, सुलझेंगे बिजली लाइनों के जंजाल

Thu, 14 Nov 2024 02:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 14 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Committee will knock on 143 houses, the problem of power lines will be solved
अमर उजाला इंपैक्ट
इंपैक्ट अमर उजाला
विज्ञापन

एसडीएम हमीरपुर की अध्यक्षता में बुधवार को विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित
बैठक में चार सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन, राइट ऑफ-वे के लिए घर-घर पहुंचेंगे कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर में एचटी लाइनों से सटे मकानों को खतरे से बाहर लाने के लिए एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह की अगुवाई में चार सदस्य कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी शहर के उन 143 घरों में दस्तक देगी, जहां पर भवन के साथ बिजली की एचटी लाइनें सटी हुई है।
इन 143 भवन मालिकों को बिजली बोर्ड की ओर से बीते दिनों नोटिस दिए गए हैं, ताकि एचटी लाइनों के राइट ऑफ-वे निकाला जा सके। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर दो में 19 अगस्त को घर की छत पर 14 वर्षीय किशोरी के किराये के मकान की छत पर एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके बाद इस समस्या के निदान के दावे किए गए थे, लेकिन प्रक्रिया नोटिस के आगे नहीं बढ़ पाई थी। अमर उजाला ने सात नवंबर के संस्करण में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद प्रशासन ने एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह में बिजली बोर्ड और नगर परिषद के अधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में फील्ड में कार्य करने के लिए एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया है। इस कमेटी में बिजली बोर्ड के जेई, लाइनमैन, एमसी के जेई और पुलिस विभाग के एक कर्मी को शामिल किया जाएगा। यह कमेटी इन एचटी लाइनों के खतरे को समाप्त करने के लिए भवन मालिकों से मुलाकात कर राइट ऑफ-वे निकालने का प्रयास करेगी। इसके अलावा एचटी लाइनों से बचाव को लेकर भी जागरूक किया जाएगा। भवनों को किराये पर चढ़ाने से पूर्व सावधानी बरतने सहित अन्य जरूरी हिदायतें दी जाएंगी।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड को 20 करोड़ का मिला बजट : एसडीएम
एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने कहा कि बैठक में कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया है। यह कमेटी 143 भवन मालिकों से मिलकर समस्या के समाधान का प्रयास करेगी। इसके अलावा बैठक में शहर में बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड किए जाने की योजना पर चर्चा हुई है। इसके लिए बीस करोड़ रुपये का बजट बिजली बोर्ड को मिला है। इस कार्य के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिलना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या है राइट ऑफ-वे
हादसे के बाद हुई जांच में यह सामने आया कि शहर भर में ऐसे कई सरकारी और गैरसरकारी भवन हैं, जो कि बिजली लाइन डाले जाने के बाद निर्मित हुए और इन भवन मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए है। कायदे से बिजली बोर्ड नोटिस से आगे कोई कार्रवाई करने के लिए अधिकृत नहीं है। ऐसे में अब गठित कमेटी यह प्रयास करेगी कि इन 143 जगहों को बिजली लाइनों के खतरे को कम किया जा सके। बोर्ड के नियमों के तहत राइट ऑफ-वे का खर्च उपभोक्ताओं से लिया जाता है, लेकिन अधिकतर उपभोक्ता भी इसके लिए तैयार नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed