{"_id":"67dc64bed4c878da4b043634","slug":"colorful-dustbins-will-be-installed-in-16-pmshri-schools-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-151066-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 16 पीएमश्री स्कूलों में लगेंगे रंग-बिरंगे कूड़ेदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 16 पीएमश्री स्कूलों में लगेंगे रंग-बिरंगे कूड़ेदान
Fri, 21 Mar 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला के 16 पीएमश्री स्कूलों में रंग-बिरंगे कूड़ेदान लगेंगे। कूड़ेदानों को स्थापित करने के लिए 1,60,000 रुपये का बजट जारी हुआ है। इन में कचरा अलग-अलग करके डाला जाएगा। जिससे सफाई कर्मचारियों को कचरे की छंटनी की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्कूलों में कचरा प्रबंधन पर भी विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। जिसमें विद्यार्थियों को निजी तौर पर कचरा प्रबंधन प्लास्टिक कचरे के दुष्प्रभावों की भी जानकारी दी जाएगी। कूड़ेदानों के साथ पीएमश्री स्कूलों में स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित करने के लिए भी बजट राशि जारी की गई है। प्रत्येक स्कूल को इसके लिए पांच-पांच हजार रुपये जारी किए गए हैं ताकि स्कूलों में विशेष स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाए।
16 पीएमश्री स्कूलों में रंग-बिरंगे कूड़ेदान लगेंगे। कूड़ेदानों को स्थापित करने के लिए 1,60,000 रुपये का बजट जारी हुआ है।
-भवानी सिंह, मीडिया प्रभारी, डाइट गौना करौर।