फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   college student died by overdose

नशे से छात्र की मौत के बाद नशा माफिया के खिलाफ युवाओं का फूटा गुस्सा

Tue, 03 Sep 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
college student died by overdose
युवक की मौत के बाद थाना पहुंचकर नशे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते सुजानपुर के लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। नशे से कॉलेज छात्र की मौत के बाद सुजानपुर के लोगों में भारी आक्रोश है। शहरवासियों ने मौत का कारण नशे का सेवन बताया है। पुलिस थाना सुजानपुर पहुंचकर शहरवासियों ने अपना विरोध प्रकट किया। युवक के परिजन भी साथ थे। युवक का संस्कार करने के बाद दर्जनों युवाओं के साथ शहरवासी सुजानपुर थाने में पहुंचे और नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इनका कहना है कि सुजानपुर में नशा माफिया ने युवकों को बरबाद कर दिया है।
विज्ञापन

नशा कहां से पहुंच रहा है, कौन इसकी सप्लाई कर रहा है, शहरवासियों ने इन तमाम बातों को लेकर पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। युवाओं ने कहा कि उनका साथी तो उन्हें छोड़कर चला गया लेकिन, भविष्य में फिर से किसी का बेटा, किसी का भाई इस तरह नशे के कारण मौत की आगोश में न जाए, इसके लिए सख्त कानून बनना चाहिए। नशा करने वालों के साथ-साथ नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। मंगलवार सुबह सुजानपुर से 3 किलोमीटर दूर 1 वर्षाशालिका में सुजानपुर के युवक का शब मिला था। लड़का सोमवार शाम से गायब था। जिसकी तलाश उसके परिजन लगातार कर रहे थे। लेकिन, मंगलवार सुबह ही उसकी मौत की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सुजानपुर थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने सभी लोगों को शांत करवाते हुए कहा कि अगर आप सहयोग करेंगे तो शहर क्या पूरे प्रदेश से नशे का खात्मा किया जा सकता है। प्रभारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि जिस किसी ने भी इस युवक को नशा पहुंचाया है, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आसपास कहीं भी नशे की कोई सूचना हो तो थाने में दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed