फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Co-Operative Assembly approved to open Lokmitra

Hamirpur (Himachal) News: झनियारी देवी सहकारी सभा ने लोकमित्र खोलने को दी मंजूरी

Wed, 21 Jun 2023 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 21 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। द झनियारी देवी कृषि सहकारी सभा की बैठक प्रबंधक समिति की स्वीकृति से प्रधान डॉ. यशवंत सिंह राणा की अध्यक्षता में सभा के सभागार में हुई। इसमें 200 के करीब सहभागी सदस्यों ने भाग लिया। विशेष साधारण अधिवेशन में प्रदेश, केंद्र और सहकारी सभाएं विभाग द्वारा सुझाए गए बिंदुओं को संशोधन के रूप में सभा के नियमों में स्थान देने के लिए मंजूरी दी।
विज्ञापन


साधारण सभा में अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। सभा की जमीन पर किए गए नाजायज कब्जों को हटाने के लिए आयुक्त द्वारा दी गई निशानदेही पर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। सभा के भवन में लोकमित्र खोलने की स्वीकृति प्रदान की। किसानों की उपज को बाजार तक पहुंचाना और पंजाब की मार्केट से गेहूं और अन्य वस्तुएं लाकर सभा द्वारा बेचने की भी स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

आंकेक्षण कार्य के लिए सीए नादौन का नाम स्वीकृत हुआ। हिमफैड के लिए मत देने का अधिकार प्रधान डॉ. यशवंत सिंह राणा को आम जलसा में स्वीकृति मिली। सभा में कर्मचारियों की नियुक्ति की भी स्वीकृति प्रदान की गई। लोगों ने सभा में हो रहे सुधारों के लिए प्रबंधन समिति की प्रशंसा की। यह भी निर्णय लिया गया कि 25 जून को जिला प्रबंधन समिति के चुनावों में पक्का भरो में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed