{"_id":"6486098df825b0d63c08c43b","slug":"cms-political-advisor-bittu-boosted-the-morale-of-disabled-cricketers-hamirpur-hp-news-c-19-1-sml1027-177644-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सीएम के राजनीतिक सलाहकार बिट्टू ने बढ़ाया दिव्यांग क्रिकेटरों की हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सीएम के राजनीतिक सलाहकार बिट्टू ने बढ़ाया दिव्यांग क्रिकेटरों की हौसला
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार एवं हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा बिट्टू ने प्रदेश के दिव्यांग क्रिकेटरों का हौसला बढ़ाया।
उन्होंने रविवार को हमीरपुर के अणु स्टेडियम में चल रहे दिव्यांग क्रिकेटरों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की व्हील चेयर क्रिकेट टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ये दिव्यांग क्रिकेटर हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि क्रिकेट के प्रति इन खिलाड़ियों का जज्बा बयां करता है कि ये खिलाड़ी किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुख आश्रय कोष की स्थापना करके यह साबित किया है कि उनकी सरकार जरूरतमंद लोगों की मदद को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस कोष के माध्यम से सीएम ने बेसहारा बच्चों को बहुत बड़ी सौगात दी है। यह योजना बेसहारा बच्चों के जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन लाने जा रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों से संबंधित सभी मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा और इनका समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
अणु के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में दिव्यांग खिलाड़ियों को भी पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। इससे पहले अणु स्टेडियम में पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश व्हील चेयर क्रिकेट टीम के प्रशासक राजन कुमार, कप्तान अमित ठाकुर और अन्य व्हील चेयर क्रिकेटरों ने सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत किया और उन्हें 10 दिवसीय शिविर की गतिविधियों और टीम की उपलब्धियों से अवगत करवाया। इस अवसर पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी पूर्ण चंद कटोच, कांग्रेस के पदाधिकारी, खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।