फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM's photo is included with the name of Azad MLA in the foundation stone laying plaques: Pathania

शिलान्यास पट्टिकाओं में आजाद विधायक के नाम के साथ सीएम का लगा है फोटो : पठानिया

Sat, 30 Mar 2024 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विधायक आशीष शर्मा के घर में जाकर सीएम ने नाश्ता भी किया और शिलान्यास पट्टिकाओं में आजाद विधायक के नाम के साथ फोटो भी लगा है। ऐसे में सीएम से मुलाकात के लिए समय न मिलने का बयान समझ से परे है। केसीसी बैंक के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही है।
विज्ञापन


उन्होंने विधायक आशीष शर्मा के सीएम से छह माह तक मिलने के लिए समय न देने के आरोपों पर पलटवार किया है। पठानिया ने कहा कि सीएम पुराने परिचितों के नहीं बल्कि आजाद विधायक के घर नाश्ता करने गए और उनको मान सम्मान भी दिया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की सौगात दी है। करोड़ों के विकास कार्य चल रहे हैं। इन विकास कार्यों की शिलान्यास पट्टिकाओं पर बाकायदा आजाद विधायक आशीष शर्मा का नाम के साथ फोटो भी लगा है। ऐसे में अगर सीएम से वह मिल नहीं पा रहे थे तो उन्हें अपने कार्यों पर मंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का अधिकार क्षेत्र है कि वह इस्तीफा स्वीकार करें अथवा नहीं। राज्यपाल भी इसे लेकर बयान दे चुके हैं। हमीरपुर जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में सीएम सुक्खू ने विकास कार्य करवाए। कांग्रेस के बागी इंद्रदत्त लखनपाल के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि उनके गले में भाजपा का पटका देखा नहीं जा रहा है। वह पार्टी में लंबे समय तक रहे हैं। ऐसे में उनका पार्टी से जाना निश्चित तौर पर दुखद है लेकिन उन्होंने यह कदम क्यों उठाया यह वही बता सकते हैं। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के सवाल पर कहा कि हमीरपुर में मुख्यमंत्री ही चेहरा हैं। यहां पर किसी भी नेता को टिकट मिले, सभी एकजुट होकर पार्टी के चुनाव चिह्न के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed