फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   CM Sukhu will handle the political front in Sujanpur

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में सियासी मोर्चा संभालेेंगे सीएम सुक्खू

Wed, 15 May 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
संशोधित समाचार
विज्ञापन

क्षेत्र में शुक्रवार से करेंगे प्रचार, एक दिन में छह जनसभाएं प्रस्तावित
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उपचुनाव की दृष्टि से प्रदेश की हॉट सीट सुजानपुर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सीएम सुक्खू का चुनावी एलान के बाद सुजानपुर का यह दूसरा दौरा होगा। इस दौरे के दौरान सीएम सुक्खू चुनाव प्रचार को रफ्तार देंगे।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को सुजानपुर के जोल पलाही, खैरी, कक्कड़, ऊटपुर, ऊहल और पटनौण में जनसभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने पिछले दौरे के दौरान भाजपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक राजेंद्र राणा को निशाने पर लिया था। उन्होंने खुद को सुजानपुर का विधायक बताया था। मुख्यमंत्री सुक्खू का गृह विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के साथ लगता क्षेत्र है। भाजपा की ओर प्रत्याशी राजेंद्र राणा की नामांकन रैली में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हुए थे। उसके बाद कोई बड़ी जनसभा क्षेत्र में आयोजित नहीं हुई है। प्रत्याशी राजेंद्र राणा मंडल की टीम के साथ चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं। ब्लाॅक कांग्रेस सुजानपुर के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा एवं कांग्रेस नेता अरुण ठाकुर ने कहा कि सीएम सुक्खू शुक्रवार को छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed