{"_id":"621e5cc711e13f4095205c81","slug":"cm-s-visit-did-not-happen-due-to-bjp-s-squabble-in-barsar-lakhanpal-hamirpur-hp-news-sml4012083145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर में भाजपा की अंतर्कलह से नहीं हुआ सीएम का दौरा : लखनपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर में भाजपा की अंतर्कलह से नहीं हुआ सीएम का दौरा : लखनपाल
विज्ञापन
मैहरे में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाग लेते विधायक इंद्रदत्त लखनपाल।
- फोटो : Hamirpur-HP
बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर में भाजपा नेताओं की अंतर्कलह के चलते बड़सर विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी हो रही है। यह बात विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने मंगलवार को मैहरे विश्रामगृह में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार का चार साल का कार्यकाल विफलता से भरा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम केवल मंडी जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों सराज व धर्मपुर के ही मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। जयराम ठाकुर इन दिनों तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक प्रणाली वाला देश है। इस देश में हर एक व्यक्ति को अपने हकों की लड़ाई लड़ने का पूर्ण अधिकार है।
बावजूद इसके मुख्यमंत्री प्रदेश के कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना तो दूर उलटा कर्मचारियों को डराने और धमकाने पर उतारू हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी यदि बहुमत से सरकार बनाती है तो कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बहाली करना पार्टी की प्राथमिकता रहेगी। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश की भाजपा सरकार पिछले साढ़े चार सालों में किसी नए विकास कार्य को नहीं करवा पाई है। कांग्रेस सरकार के समय में करवाए गए विकासात्मक कार्य भी मुख्यमंत्री का बड़सर दौरा न होने के चलते धूल फांकने को मजबूर हो रहे हैं।
बाबा बालक नाथ मंदिर में बनाया गया दस करोड़ की लागत से लंगर भवन, आयुर्वेदिक अस्पताल बिझड़ी का भवन, सड़कें व पुलों को बने तीन से चार साल का समय बीत चुका है, लेकिन बिना उद्घाटन इनका कोई फायदा नहीं मिल रहा है। हालांकि, विधानसभा सत्रों व निजी तौर पर कई बार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बड़सर आने का न्योता दिया गया, लेकिन वे अभी तक बड़सर का दौरा नहीं कर पाए हैं। लखनपाल ने जयराम सरकार के साथ साथ बड़सर भाजपा नेताओं व अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि जल जीवन मिशन के तहत 196 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जल जीवन मिशन के तहत अधिकारियों व नेताओं की ओर से अपने लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नेता व अधिकारी पाइपों को लेकर बंदरबांट कर रहे हैं, जो निंदनीय है।