{"_id":"6627a02c4d874c98bf0db146","slug":"cm-is-not-able-to-spend-rs-700-crore-received-for-hydro-power-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-126212-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनबिजली के लिए मिले 700 करोड़ खर्च नहीं पा रहे सीएम : लखनपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनबिजली के लिए मिले 700 करोड़ खर्च नहीं पा रहे सीएम : लखनपाल
Wed, 24 Apr 2024 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
विधायक इंद्रदत्त लखनपाल लोगों को संबोधित करते हुए। संवाद
बिझड़ी (हमीरपुर)। पूर्व विधायक एवं बड़सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस ने प्रदेश की प्रत्येक महिला को 1500 रुपये देने की बात कही थी, जो अब गारंटी झूठी साबित हुई है। लाहौल-स्पीति से इसकी शुरुआत की गई, लेकिन वहां पर भी कुछ ही महिलाओं को इस दायरे में लिया है। जो पहले से ही पेंशन ले रही थीं, उनको ही 1500 रुपये में शामिल कर महिलाओं के साथ धोखा किया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने सीएम सुक्खू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर मंच से कहते हैं कि विकास के लिए पैसा नहीं है। केएफडब्ल्यू बैंक जर्मनी ने चंबा में पनबिजली परियोजना बनाने के लिए 800 करोड़ का लोन स्वीकृत किया। सबसे बड़ी बात है कि इसमें से 90 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार बैंक को वापिस करेगी। यानी सरकार के पास पिछले डेढ़ साल से 700 करोड़ रुपये पड़े हैं जो वापिस भी खुद नहीं करने हैं।
आलम यह है कि मुख्यमंत्री सुक्खू को 50 बार शिकायत करने के बाद भी एक रुपया खर्च नहीं कर पा रहे। एक तरफ साहब कहते हैं कि पैसा नहीं है और जो है वो इनसे खर्च नहीं हो रहा। 800 करोड़ में चंबा में कितने लोगों को रोजगार मिलता। उन्होंने कहा कि विधायकों को बिकाऊ कहने से सरकारें नहीं चलती हैं। उन्होंने मंगलवार को भरेड़ी, दादंरू, ज्योली देवी कड़साई, घुमारली इत्यादि बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।